भागलपुर, जनवरी 20 -- प्रखंड कार्यालय में सोमवार को जनसमस्याएं सुनी गई। इनमें ज्यादातर जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे थे। प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार द्वारा 40 जनसमस्याएं सुनी गई। शाहकुंड थाने में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि फरियादी नहीं पहुंचे हैं। उधर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दामोदरपुर के एक बुजुर्ग सत्य नारायण सिंह ने कहा कि दाखिल-खारिज के काम को लेकर वे परेशान हैं। पदाधिकारी से मिलने के लिए यहां पहुंचे हैं। प्रखंड कार्यालय में जनसमस्याओं को लेकर लोगों को कतार लगी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.