भागलपुर, अगस्त 30 -- शाहकुंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित चार्ज कार्यालय में शनिवार को जनगणना निदेशालय से नामित निरीक्षी पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार और उप महारजिस्टार सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने निरीक्षण किया। बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान चार्ज स्तर पर डीसीएचबी जिला जनगणना पुस्तिका से जुड़े काम की प्रगति देखी गई। जनगणना से जुड़े अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...