भागलपुर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के शिवशंकरपुर के पास शुक्रवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक ऑटो चालक जगरिया निवासी दिवाकर कुमार (58), बाइक सवार घोरपीठिया निवासी गौतम कुमार (25) और मोहनपुर निवासी साकेत कुमार (22) शामिल हैं। इनको शाहकुंड सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि फर्द बयान अभी तक नहीं मिला है। घटना की सूचना पर वाहन को थाना लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...