भागलपुर, मई 23 -- शाहकुंड। प्रखंड के हरपुर गांव में पिछले 15 दिनों से बंद पड़े पेयजलापूर्ति को शुक्रवार को फिर से शुरू कर दिया गया। यहां मोटर जल जाने की वजह से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मोटर बदलने के बाद पानी सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी सप्लाई टंकी से किए जाने पर बार-बार मोटर जलने की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। यहां कई साल से चाबी खराब होने की वजह से टंकी के जरिए नहीं बल्कि डायरेक्ट मोटर चलाकर पानी सप्लाई किया जाता है। इससे मोटर पर लोड पड़ने की वजह से जल जाता है। यह भी पढ़ें- शाहकुंड के हरपुर में 15 दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल इसको लेकर प्रखंड जदयू अध्यक्ष द्वारा एक आवेदन भी दो दिन पहले लगे सहयोग शिविर में दिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी हुआ स्टार्टर...