भागलपुर, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में मंगलवार की देर रात 25 वर्षीय महिला सीआईएसएफ जवान खुशबू कुमारी का शव बांस में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शाहकुंड के सादपुर निवासी अधिकलाल साह की पुत्री के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में पोस्टेड सीआईएसएफ महिला जवान एक फरवरी को छुट्टी लेकर घर आई थी। मंगलवार को रात में खाना खाने के बाद अपनी भाभी के साथ कमरे में पढ़ रही थी। सुबह जब उनकी भाभी की नींद खुली तो पाया कि दूसरे कमरे में लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से महिला जवान लटकी है। इसके बाद घटना की जानकारी अन्य परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पड़ोस व पुलिस को दी। घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.