भागलपुर, जनवरी 30 -- सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोख मवि में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय पहुंचे तो पाया कि एक कमरे का ताला तोड़कर करीब 15 क्विंटल एमडीएम चावल की चोरी कर ली गई है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। एक बार एमडीएम का बर्तन और दूसरी बार सबमर्सिबल की चोरी हुई है। सजौर थाना में आवेदन दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदयाल कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.