भागलपुर, मार्च 24 -- शाहकुंड। प्रखंड के समस्तीपुर में कुछ लोगों की शिकायत के बाद अवैध रूप से चलाई जा रही क्लीनिक में छापेमारी की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में यह छापेमारी की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा शिकायत के बाद टीम गठित की गई थी। उन्हें इसकी जांच के लिए भेजा गया था। वहां जेजे क्लीनिक में होमियोपैथी दवा की जगह बिना लाइसेंस के एलोपैथी दवा रखी गई थी। इस छापेमारी में 25 हजार रुपए की एलोपैथी दवा बरामद की गई है। इस संबंध में न्यायालय में अभ्यावेदन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.