भागलपुर, जनवरी 14 -- थाना क्षेत्र के मुंजत गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के पास से हथियार छीनकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि इस मामले में नाथनगर के गोलाहू निवासी भवेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वह भागने में सफल हो गया है। बताया जा रहा है कि मुंजत गांव में मछली को लेकर विवाद हो रहा था। उसी में वह हथियार लेकर पहुंचा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.