भागलपुर, सितम्बर 5 -- शाहकुंड। प्रखंड में बाढ़ का प्रकोप बढ़ने लगा है। मुंजत गांव के ग्रामीण योगेन्द्र राय ने कहा कि कुछ घरों में पानी घुस गया है और गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गया है। बाजार आने-जाने से दिक्कत हो रही है। मुख्य सड़क पर पानी हो गया है। सीओ डॉ. हर्षा कोमल ने कहा कि मुंजत में ग्रामीणों की मांग पर 20 से 50 पॉलीथीन भेजा गया है। धान की फसल भी डूबने की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रात यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर गरीब परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...