शाहकुंड के दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का प्रयास
भागलपुर, मई 20 -- शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात चोरी के प्रयास की घटना घटी है। स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की और किवाड़ का ताला तोड़कर सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। इसका पता तब चला जब आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाह रानी रामखेलावन वहां सुबह पहुंचीं। इस मामले को लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सजौर थानाध्यक्ष को दीं। सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। लेकिन कोई सामान चोरी नहीं होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पीएनबी की शाखा में दीवार काटकर चोरी का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.