भागलपुर, फरवरी 26 -- शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे 85 पर मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुघर्टना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दुर्घटना में अमरपुर के नयाचक गोरगामा निवासी संजीत यादव के पुत्र चाहत राज (04) की मौत हो थी। दुर्घटना करनेवाले वाहन को ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से अकबरनगर के पास से जब्त कर लिया गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना को लेकर मृत बालक के दादा मनीलाल यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि मामले को यातायात पुलिस को भेज दी गई है। पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...