भागलपुर, दिसम्बर 13 -- शाहकुंड। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कपसौना बेल्थू में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय बेल्थू से कक्षा आठ में लक्ष्मी कुमारी, अमीषा कुमारी, स्वाति कुमारी और पूजा कुमारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बेल्थू से कक्षा नौ के साहिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज में मध्य विद्यालय कपसौना से स्वाति कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय बेल्थू से शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी, अंशुम अमन, किशोरी कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.