भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समाहर्ता डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शाहकुंड की सीओ डॉ. हर्षा कोमल के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित करने का आदेश दिया है। मुख्यालय की रिपोर्ट पर समाहर्ता ने एडीएम को त्वरित प्रक्रिया अपनाते हुए प्रपत्र 'क' का गठन करने और विभाग को सूचित करने को कहा है। सीओ पर कई गंभीर आरोपों की जांच के लिए मार्च में विभाग ने दो पदाधिकारियों को यहां भेजा था। दोनों पदाधिकारियों ने एडीएम (राजस्व) के साथ सरकारी काम में लापरवाही के चलते सैकड़ों आवेदन नियत समय पर निष्पादित नहीं होने और मनोनुकूल काम करने के आरोप को सही बताते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रपत्र 'क' गठित करने का आदेश दिया है। इससे पहले समाहर्ता ने सीओ पर बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं अन्य आरोपों को लेकर सख्त कार्रवाई के लिए र...