हजारीबाग, फरवरी 26 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। शास्वत पर्व अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का तृतीय दिवस बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का मंगलमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य कैलाशचंद जी कुसुम पटौदी तथा ज्ञानचंद जी आशा बड़जात्या को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात बाल ब्रह्मचारी पंडित मनोज (ललितपुर) के सानिध्य में एवं संगीतकार राकेश (टीकमगढ़) की सुमधुर संगीत टीम के साथ संगीतमय वातावरण में विधान प्रारंभ हुआ। इंद्रों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य एवं मैना सुंदरी वर्षा काला की मनोहारी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राकेश के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे और पूरा धर्मस्...