साहिबगंज, मार्च 1 -- उधवा। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम राधानगर हाईस्कूल मैदान में रविवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा (रांची) के उपप्रधान काशीनाथ आर्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वृन्दावन धाम से अखिल भारतीय संत महासभा के सदस्य स्वामी हंसानंद गिरि महाराज पहुंचे थे। मंचीय अतिथि के रूप में आरएसएस के विभाग संघ चालक डॉ. राजकुमार साहा, विभाग प्रचारक अजय कुमार,विभाग कार्यवाह मृत्युंजय व समाज सेवी अतुल मंडल शामिल हुए। सनातन संस्कृति के संरक्षण और हिंदू समाज की एकजुटता का संकल्प लेकर सकल हिन्दू समाज के बैनर तले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में आयोजित विराट हिंदू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.