नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- लुटियंस दिल्ली की दो अहम इमारतें- शास्त्री भवन और कृषि भवन, जिनमें दशकों तक कई अहम मंत्रालय रहे, उन्हें जल्द ही तोड़ा जाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने सितंबर के आखिर तक इन इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बन रहे नए सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स का हिस्सा, कर्तव्य भवन 4 और 5, उन दो इमारतों की जगह लेंगे, जो 1956 और 1968 के बीच बनी थीं。

निर्माण की प्रक्रिया 16 सितंबर को सीपीडब्ल्यूडी की एक सूचना के मुताबिक, प्रस्तावित नए कर्तव्य भवनों के निर्माण के लिए टेंडर दे दिया गया है।

स्थल का हस्तांतरण इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित इमारतें मौजूदा शास्त्री भवन और कृषि भवन की जगह पर ही बनेंगी, इसलिए सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को पूरा करने वाली एजे...