प्रयागराज, फरवरी 18 -- विधानसभा सत्र के दौरान फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने सदन में कहा कि शास्त्री ब्रिज के बगल एक नए पुल के निर्माण से सहूलियत होगी। कहा कि 40 साल पुराने शास्त्री ब्रिज के समानांतर नए पुल का निर्माण प्रस्तावित है। जल्द निर्माण होने से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी प्रकार गंगा नदी के किनारे पर बसे एक बड़े इलाके के लिए तटबंध का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसमें हजारों एकड़ जमीन प्रभावित होती है। कहा कि मेरी विधानसभा का 60 प्रतिशत भूभाग कुम्भ क्षेत्र में आता है। पिछले महाकुम्भ में 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई पर किसी ने किसी की जाति नहीं पूछी और वैश्विक स्तर पर प्रयागराज को पहचान मिली। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना भी साकार हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.