मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। नगर के शास्त्री पुल से नटवा रेलवे पुल तक शुक्रवार को दोपहर बाद एक बजे के करीब जाम लगने से लोग परेशान रहे। पक्का पुल पर यू टर्न बना दिए जाने से आए दिन जाम लगता है। नगर या विंध्याचल से कोई वाहन चालक औराई, भदोही, वाराणसी या प्रयागराज जाना चाहता है तो उसे पुल से नटवा रोड पर जाना पड़ रहा है। जाम की समस्या से निपटने के लिए कुछ दूरी पर यू टर्न बनाया गया है। लेकिन इससे भीषण जाम लग रहा है। पक्का पुल पार करने वाले वाहन जब यू टर्न लेते हैं तो पीछे वाहनों की कतार लग जा रही है। इसके अलावा सामने से आने वाले वाहन भी रुक जा रहे हैं। जिससे दोनों तरफ जाम लग रहा है। यातायात पुलिस के होने के बावजूद जाम लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...