शास्त्री पुल पर 19 दिनों में हुआ 20 फीसदी ही काम
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है। लेन पर सड़क उखाड़ने और फिर उसे बनाने का कार्य 19 दिनों में महज बीस फीसदी ही कराया जा सका है। जबकि लेन के कुल दो किमी में कार्य कराया जाना है और समय सीमा पंद्रह जुलाई तक निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड तीन की ओर से झूंसी जाने वाली लेन पर मरम्मत कार्य तीन जून की देर रात से शुरू कराया था। इसके लिए यातायात व जिला प्रशासन की सहमति पर 15 जुलाई तक ब्लॉक दिया गया है। मिलिंग मशीन के जरिए अब तक सवा किमी सड़क को उखाड़ने का कार्य तो किया जा चुका है लेकिन सड़क बनाने का सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। इसके लिए तीन मैस्टिक कुकर मशीन लगाई गई है। जिसमें बिटुमिन, गिट्टी व मार्बल डस्ट का मिश्रण किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.