शास्त्री पुल पर लागू होगा सावन जैसा डायवर्जन
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर मरम्मत का कार्य तीन जून से शुरू होने जा रहा है। ब्लॉक लिए जाने के दौरान ट्रैफिक जाम और कार्य सुचारू रूप से हो, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन व यातायात पुलिस के बीच बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि जिस तरह सावन में एक लेन पर आने-जाने के लिए रस्सी व बैरीकेडिंग लगाई जाती है।उसी तरह दो जून को सुबह छह बजे से 11 बजे तक और रात को आठ बजे से देर रात तक बैरीकेडिंग लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- डेढ़ किमी सड़क उखाड़कर चेक करेंगे ज्वाइंट यह व्यवस्था पंद्रह जुलाई तक यथावत रहेगी। ट्रैफिक संभालने के लिए पुल पर 8-8 घंटे के अंतराल पर तीन शिफ्ट में यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आज पांचवें बड़े मंगल पर 17 जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.