शास्त्री पुल पर अंधेरे से बढ़ी परेशानी, मरम्मत कार्य भी प्रभावित
प्रयागराज, जून 6 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी और पूर्वांचल को प्रयागराज से जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर इन दिनों चल रहा मरम्मत कार्य राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पुल की एक लेन पूरी तरह बंद होने के कारण दिन में जहां लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है, वहीं रात में पुल की लाइट बंद रहने से स्थिति और गंभीर हो गई है।घने अंधेरे के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ रहा है। रोशनी न होने से पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य की रफ्तार भी धीमी हो गई है और कर्मचारियों को काम करने में भारी कठिनाई आ रही है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 के सहायक अभियंता केपी श्रीवास्तव ने बताया कि रात में बिजली बंद रहने से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.