नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- जीटी रोड पर शास्त्री पार्क स्थित आईटी पार्क के पास जल्द ही एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें लिफ्ट भी होगी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांगों को आसानी होगी। यह ब्रिज लोगों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की सुविधा देगा। छह माह में इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस आईटी पार्क में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), रेलटेल, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआइएमटीएस) लिमिटेड, दिल्ली मेडिकल काउंसिल समेत कई महत्वपूर्ण सरकार और गैर सरकारी कार्यालय हैं। इनमें काफी लोग काम के लिए आते हैं। साथ ही इन कार्यालयों में काम करने वाले भी बसों के जरिये राजधानी के दूसरे हिस्सों में जाते हैं। ऐसे में जीटी रोड के दूसरी पार जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.