गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से शास्त्री नगर कॉलोनी स्थित पार्क में काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पीजी कॉलेज के भूतपूर्व मनोविज्ञान प्रोफेसर डॉ. अम्बिका प्रसाद पाण्डेय ने किया, जबकि अध्यक्षता महाकवि कामेश्वर द्विवेदी ने की। संचालन नवगीतकार डॉ. अक्षय पाण्डेय ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाकवि कामेश्वर द्विवेदी की वाणी-वंदना से हुआ। युवा ग़ज़लकार गोपाल गौरव, वरिष्ठ गीतकार हरिशंकर पाण्डेय, डॉ. अक्षय पाण्डेय, कवयित्री शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, वीररस कवि दिनेशचंद्र शर्मा और डॉ. रमाशंकर लाल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षीय काव्यपाठ में कामेश्वर द्विवेदी ने मानवीय मूल्यों पर आधारित कविता प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।इस अवसर प...