लातेहार, मार्च 1 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। शास्त्री चौक से पेट्रोल पंप तक जाम नाली के कारण वर्षों से स्थानीय लोग परेशान हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों, दुकानदारों, निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद पंचायत समिति फंड से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से नाली सफाई कार्य शुरू कराया गया। लोगों को उम्मीद थी कि वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन सफाई कार्य जैसे-तैसे कराए जाने के कारण हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शास्त्री चौक से पेट्रोल पंप तक नाली की समुचित सफाई नहीं की गई है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिन बाद सड़क पर पानी जमा रहेगा। ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होगी, जिससे व्यवसाय पर असर पड़ेगा।इधर ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.