कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में शास्त्री चौक से पटेल चौक तक दोनों छोर जाने वाली करीब दो किलोमीटर की सड़क जानलेवा हो गई है। बेरतीब खुदाई, जननिगम की पाइप लाइन में अनगिनत लीकेज के चलते हुए गड्ढों में फंस कर बीते 15 दिन में छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुक्रवार रात युवक की बाइक गड्ढे में फंस गई। गति तेज होने के चलते वह करीब 10 फीट ऊपर उछल कर दूर जा गिरा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुन राहगीर और दुकानदार बाहर निकले और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। बर्रा दो से पटेल चौक तक डबल रोड के नीचे से जल निगम की फीडर लाइन गुजरती है। सोटे वाले बाबा मंदिर के पास व्यवसाय करने वाले सचिन कुमार, शैलेश सचान, धीरेंद्र सचान, रवी कुमार ने बताया कि सड़क पर ...