शास्त्री चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर
बांका, जून 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका शहर के शास्त्री चौक के समीप शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनी गढ़िया गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ किसी निजी कार्य से बांका कोर्ट आए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री चौक के समीप सरिया लदे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से बाइक सवार 38 वर्षीया महिला की मौत टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अनीता देवी ट्रक के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.