पटना, मार्च 14 -- कला एवं संस्कृति विभाग व बिहार संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में शनिवार को सुबह में राजधानी वाटिका में 'संगीत बिहान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका नंदिता चक्रवर्ती ने शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबला पर शशि शंकर मिश्रा व कीबोर्ड पर सुभाष मिश्रा ने साथ दिया। 'संगीत बिहान' कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी परंपरा से जोड़ना तथा संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। मौके पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय निदेशक रूबी, बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव महमूद आलम समेत अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी...