पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ नगर में बैठकी होली का आयोजन पूरे शबाब पर है। टकाना स्थित दिनेश उपाध्याय के आवास में शास्त्रीय रागों पर आधारित होली का गायन हुआ। बैठकी होली का शुभारंभ गजेंद्र अधिकारी ने पीलू में श्याम राधा संग खेले होरी से किया। डॉ.अशोक पंत ने चली रे चली सखी अपने पिया घर को राग पीलू में प्रस्तुत किया। राग धमार, काफी, जंगला काफी, खम्माज, सहाना, बागेश्री, देश, झिंझोटी, परज, भैरवी सहित अन्य विभिन्न राग -रागिनियों पर आधारित होलियों का गायन हुआ। इस दौरान भाष्कर कर्नाटक,सन्तोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक, भुवन पांडेय, योगेश भट्ट, दिनेश उपाध्याय, मोहन लाल वर्मा,महेश पंत, संदीप पाण्डेय, कमल कुमार , गिरजा जोशी, दिनेश पांडे, केदार खर्कवाल ने गीतों का गायन किया। तबले पर भुवन पाण्डेय,एनडी शर्मा,द्वारिका पाण्डे,संदीप पाण्डे,प्रियतोष कर्नाटक,...