भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में आयोजित चार दिवसीय परिधि सृजन मेला के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रांकन प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद अंग क्षेत्र की पारंपरिक मंजूषा चित्रकला की प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, जैव विविधता, वनोपज और देशज बीज जैसे समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। दोपहर बाद शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि सृजन मेला उन प्रतिभाओं को मंच देने का काम कर रहा है, जिन्हें अब तक अवसर नही मिल पाया है। मौके पर प्रो. योगेंद्र, डॉ. अलका सिंह, प्रो. अर्चना साह, प्रो रामाशीष प...