रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- असद जावेद, खटीमा। कला एवं संगीत समिति द्वारा सोमवार को स्कूली शिक्षा में कला समेकन के उद्देश्य से 'तान तरंग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय गायन में दितवी, वादन में विभा, नृत्य में नव्या और लोकनृत्य में आयुषी ने बाजी मारी। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हरीश जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, हेमा जोशी परू, प्रमोद कुमार पांडे और सुदर्शन गहतोड़ी ने किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में विकासखंड के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हरप्रीत कौर और राजकुमार पांडे ने किया। शास्त्रीय गायन में दितवी बत्रा प्रथम, अंशिका सक्सेना द्वितीय और श्रुति जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- किड्स ग्रुप में आयुश्री, यंगस्टर्स ग्रुप में अंश विजेता शास्त्रीय वादन में...