आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग और हरिहरपुर संगीत घराने की ओर से हरिहरपुर संगीत अकादमी में 15 दिवसीय नि:शुल्क शास्त्रीय गायन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में गुरुवार को क्षेत्र के बच्चों एवं युवा प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी राग भैरव, भैरवी, यमन, दुर्गा सहित विभिन्न भजनों एवं शास्त्रीय गायन की विधाओं का अभ्यास किये। संस्था के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ना है,और उनकी प्रतिभा को निखारना है। कार्यशाला में बच्चे पूरे उत्साह एवं लगन के साथ संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समापन समारोह के अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक...