शास्त्रीपुल पर ट्रक खराब होने रास्ता जाम,परेशानी
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे और शास्त्री पुल पर ट्रक खराब होने से मंगलवार की मध्यरात्रि से लेकर दूसरे दिन बुधवार सुबह सात बजे तक रास्ता पूरी तरह से जाम रहा। जाम के झाम के चलते गंगा पुल के दोनों ओर मिर्जापुर औराई मार्ग और चील्ह गोपीगंज मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। रात में अपने गंतव्य के लिए निकले लोग वाहन में बैठे-बैठे उंघते रहे। सुबह सात बजे पुलिस ने दोनेां खराब ट्रकों को हटवाया तक जाकर आवागमन चालू हो सका। यह भी पढ़ें- अब सुबह छह से रात्रि दस बजे तक रहेगी नो इंट्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.