शास्त्रीनगर से लूटी गई सोने की चेन के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
पटना, मई 6 -- पारस अस्पताल के पीछे दंपती को हथियार का भय दिखाकर सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर मंगलवार की रात सभी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में दो बदमाशों के अलावा एक दुकानदार और सोना चांदी गलाने वाला कारीगर भी शामिल है। लूटी गई सोने की चेन के साथ उनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किये गये। सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया कि चार मई को बदमाश पहले से ही घात लगाकर खड़े थे। निजी नर्सिंग संस्थान में काम करने वाले दंपती ड्यूटी जा रहे थे, तभी पत्नी के गले से सोने की चेन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट ली। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के बाद बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपित पप्पू को राजीवनगर से सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। उसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.