मेरठ, अप्रैल 11 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए 859 भवनों के अवैध सेटबैक तोड़ने के आदेश के बाद शुक्रवार को महिलाओं ने परिषद और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने घरों पर पलायन और मकान बिक्री के पोस्टर चस्पा कर दिए और सड़क पर धरना देकर बैठ गईं। महिलाएं हाथ में 'पलायन हेतु मकान बिकाऊ है' लिखे पोस्टर लिए हुए थीं। महिलाओं ने रोते हुए कहा कि अगर खून पसीने से बनाए गए आशियाने और कारोबार उजड़े तो वे जहर खाकर अपनी जान दे देंगी। सेक्टर दो निवासी मीनू ने कहा कि 38 से 40 वर्गमीटर के मकानों में कैसे सेटबैक छोड़ेंगे। अगर सेटबैक छोड़ा तो मकान ही नहीं बचेंगे। कुसुम शर्मा ने कहा कि लोगों ने छोटे-छोटे घरों में अपने जीवन यापन के लिए एक-एक छोटी सी दुकान बनाई थी, जो परिषद के डंडे के बाद बंद कर दी गई। शटर हटाकर दीवार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.