शास्त्रीनगर में धरने पर बैठी रहीं महिलाएं, नारेबाजी की
मेरठ, मई 9 -- शास्त्रीनगर सेक्टर दो एवं सेक्टर तीन-चार की महिलाओं ने शनिवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। महिलाओं ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर एवं जनप्रतिनिधियों का आश्वासन मिल रहा है। राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है, लेकिन लिखित में मिलने तक वह धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगी। शास्त्रीनगर सेक्टर तीन एवं चार की धरनारत महिलाओं ने कहा कि उन्हें इंतजार है कि सांसद अरुण गोविंद उनके बीच भी आएंगे और आश्वासन देंगे। शास्त्रीनगर सेक्टर-तीन-चार के चौराहे पर महिलाओं का सड़क किनारे टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को महिलाओं ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई। कहा कि सांसद अरुण गोविल सेक्टर दो में महिलाओं के बीच धरने पर पूर्व में पहुंचे और आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- मंत्री के घर के सामने धरने पर बैठी सेंट्रल मार्केट की महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.