मेरठ, अप्रैल 8 -- शास्त्रीनगर की योजना संख्या-7 में आवास विकास ने बुधवार को छह अस्पतालों पर सीलिंग की कार्रवाई की। कुछ अस्पतालों में भर्ती मरीजों को पहले ही दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ में दोपहर तक मरीज शिफ्ट हुए। आवासीय भूखंडों में बने इन अस्पतालों के संचालकों ने नाम के बोर्ड उतारकर आवास होने के बोर्ड लगा दिए थे। दिनभर आवास विकास की कार्रवाई के डर से अस्पतालों में अफरातफरी रही। सुबह सबसे पहले जनप्रिय, सुधा और सनफोर्ड अस्पताल को टीम ने पुलिस बल के साथ सील किया। इसके बाद दोपहर तक आवास विकास ने डॉ. तिवारी अल्ट्रासाउंड सेंटर, डॉ. अशोक गर्ग नर्सिंग होम और वर्धमान हॉस्पिटल को सील कर दिया। इन अस्पतालों में केवल डॉ. अशोक गर्ग नर्सिंग मात्र ऐसा था, जिसमें चिकित्सक का आवास भी था। इसके चलते अस्पताल को सील नहीं कर नोटिस चस्पा किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.