गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित ए-ब्लाक के लोगों ने लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।स्थानीय लोगों ने बताया पार्क और कॉलोनी में लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं।कुत्ते कई लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। पूर्व में नगर निगम में कई बार शिकायत की। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि टीम को भेजकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.