मेरठ, मई 21 -- गुरुवार को शहर के कई इलाकों में लोगों ने बिजली संकट झेला। शास्त्रीनगर के ब्लॉक के लोगों ने बिजली संकट को लेकर हंगामा किया। कहा कि शिकायतों के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। संजीव शर्मा, अमित, बिट्टू शर्मा, विशाल शर्मा का कहना है कि बिजली सुधार के लिए सिर्फ आश्वासन मिल रहे है। बिजली के साथ पानी संकट बना हुआ है। दूसरी ओर, व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि गुरुवार को भी घंटाघर से छतरी वाला पीर, पटेल नगर, जली कोठी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति दिन में घंटों बिजली गुल रही। बह्मपुरी सुनारों वाली धर्मशाला, शारदा रोड समेत कई इलाकों में दिन में बिजली की आंख मिचौली और शाम को बिजली संकट से लोगों ने परेशानियों का सामना किया। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर में ट्रांसफॉर्मर फुंका, अधिशासी अभियंता का घेराव यह भी पढ़ें- महानगर के ब...