दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज में शुक्रवार को शासी निकाय के अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी एवं बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा को कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सम्मानित किया। शासी निकाय के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज परिवार की ओर से प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने उन्हें पाग-चादर से सम्मानित किया। इसके पश्चात अध्यक्ष ने परिसर भ्रमण करते हुए निर्माण हो रहे कैनरा बैंक भवन का निरीक्षण किया। भवन निर्माण से संतुष्ट होकर कुछ आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द शुभारम्भ कराने का निर्देश दिए, ताकि यहां के समाज एवं कॉलेज को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल सके। मौके पर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक महतो, डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.