वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर-9 से अंतराज्यीय शासी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आपराधिक घटना की शिकार एक महिला की अंगूठी और 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए हरियाणा के जींद निवासी कृष्ण कुमार के खिलाफ एक और धारा की बढ़ोतरी करते हुए जेल भेज दिया गया। आरोपीसे पूछताछ में पुरानी दो घटनाओं का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर, एसआई सुखबीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अश्विनी सिंह, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश और रोहित शामिल थे। यह भी पढ़ें- डंडा मारकर यात्रियों का मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...