औरैया, मार्च 12 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के लिए किए गए प्रबंधों और परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दिबियापुर स्थित विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय, वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज, अजीतमल के श्री जनता इंटर कॉलेज तथा मुरादगंज के जिला पंचायत इंटर कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों व सह केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम मे...