भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांवल और बलापुर में मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह निषेध पर गठित टास्क फोर्स बाल शोषण की रोकथाम को योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल संरक्षण में कार्य कर रही इकाइयों के विषय में जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती, सोनी चौरसिया, आनंद मौर्य आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाल विवाह एवं जबरन विवाह रोकथाम हेतु दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...