बुलंदशहर, मार्च 1 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस बार बच्चों को किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन ने जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए किताबों की बड़ी खेप भेज दी है, जिससे आगामी नए सत्र एक 2026-27 से जिले के लगभग 2.60 लाख बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें होंगी। नौ लाख से अधिक किताबें बच्चों के लिए आई हैं अभी और किताबें शासन से आनी हैं। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र भी इसमें शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की तरफ से निशुल्क किताबें दी जाती हैं। प्रत्येक वर्ष शासन से पाठ्य पुस्तकें आ जाती हैं। स्कूलों में अब 2026-27 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.