शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराएं :डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम अभिषेक पांडेय ने सोमवार देर शाम कैंप कार्यालय के सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह, आईजीआरएस, राजस्व न्यायालय में लम्बित मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत देय, खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, मंडी, वाणिज्य कर आदि विभागों के राजस्व वसूली की हकीकत जानी। अधिकारियों से कहा कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राज्सव की वसूली कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरतें। जिन विभागों की ओर से आरसी जारी की गई है राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी वसूली सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एडीएम आदित्य प्रजापति, सीआरओ अजय कुमार तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत करें राजस्व वसूली : डीएम
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.