उरई, अप्रैल 15 -- कदौरा। संवाददाता शासन द्वारा नामित किए गए तीन मनोनीत सदस्यों ने बुधवार को दायित्वों की शपथ ले ली। पालिका में शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।नगर पंचायत सभागार में शासन से मनोनीत नए सदस्यों में रेनू वर्मा, नवीन श्रीवास्तव और वेद प्रकाश पाठक ने अपने दायित्वों को स्वीकार किया। प्रभारी ईओ व एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बारी-बारी से तीनों सदस्यों को शपथ पत्र पढ़वाया, जिसके बाद सदस्यों ने हस्ताक्षर कर विधिवत कार्यभार संभाला। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मनोनीत सदस्यों के आने से नगर के विकास कार्यों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने पालिका के नवमनोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.