कानपुर, अप्रैल 11 -- पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के नगर पालिका सभागार में शनिवार को शसन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की मौजूदगी में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने नगर पालिका पुखरायां,नगर पंचायत मूसानगर सहित अमरौधा नगर पंचायत के नामित सभासदों को शपथ दिलाई।नगर पालिका सभागार में शनिवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम ने नामित सभासदों नगर पालिका पुखरायां के प्रमोद त्रिपाठी,मनोज कुमार गोयल,देवेन्द्र नाथ राही,सचिन सचान और सुनील वाल्मीकि को,वहीं नगर पंचायत अमरौधा के ओम नारायण गुप्ता,संजय संखवार और उमा...