शाहजहांपुर, मार्च 18 -- तिलहर। शासन द्वारा नगर पालिका में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को सभासद नामित किया। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सभी को बधाई दी। उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम के तहत नगर पालिका में पंजाबी कॉलोनी की सविता वर्मा, मोहल्ला नई बस्ती निवासी भाजपा के नगराध्यक्ष रहे स्व. राजीव राठौर की पत्नी विमलेश उर्फ आशु राठौर, मोहल्ला निजामगंज निवासी आशीष शर्मा, मोहल्ला मौजमपुर कॉलोनी निवासी पवन कुमार व मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सेठी कश्यप को सदस्य नामित किया है। भाजपा नेता सुशील बाबू गुप्ता बबलू, सुनील गुप्ता हंस, मोहित गुप्ता, कमलेश गुप्ता पप्पू, पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता डब्लू, देवेंद्र गुप्ता, उपेंद्र सिंह नवादाने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.