गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी कॉलेज में हुए गोलीकांड में मारे गए रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी छात्र सूर्य प्रताप सिंह के परिजनों को शासन की ओर से सोमवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि का चेक एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार ने सौंपा। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बता दें कि रामपुर मांझा क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी ऋषि देव सिंह के इकलौते पुत्र सूर्य प्रताप सिंह की बीते शुक्रवार को वाराणसी के यूपी कॉलेज में गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल और जिलाधिकारी अविनाश कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे और परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक स...