बागपत, मई 4 -- बागपत। ट्रामा विंग का प्रस्ताव अधर में लट गया है। सांसद के दबाव में सीएमओ और डीएम ने प्रस्ताव तो शासन को एक साल पहले भिजवा दिया था, लेकिन आज तक उस पर कोई काम नहीं हुआ है। ट्रामा सेंटर न होने की वजह से लोग अपनों से दूर हो रहे है। हादसों की वजह से घायलों को दिव्यांगता का कलंक भी झेलना पड़ रहा है। बागपत की जनपद की उम्र 29 साल होने जा रही है, लेकिन आज भी बागपत के लोग सुविधाओं से दूर है। आज भी जिला की स्वास्थ्य सेवाएं लचर है। जिला बनने के बाद 2006 में जिला अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति मिली और 2012 में भवन बनकर तैयार हो गया था। आधी अधूरी तैयारियों के साथ अस्पताल को संचालित करा दिया गया था। 14 साल बीतने के बाद भी आज तक जिला अस्पताल में ट्रामा विंग शुरू नहीं हो पाया है। जबकि ट्रामा विंग के लिए भवन बनाकर खड़ा कर दिया था। अब ट्रामा व...