रिषिकेष, जनवरी 2 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कारण विस्थापित हो रहे अठूरवाला क्षेत्रवासियों का 11 नवंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन शासन और प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को तहसील हॉल में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बनी। शुक्रवार को डोईवाला तहसील हॉल में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला अठूरवाला स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जन भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जमीन के बदले जमीन देने, पूर्व में चिन्हिकरण से छूट गए 9 परिवारों को भी शामिल किए जाने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.